पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंडी में ग्रीन क्रेमाटोरियम का ट्रायल सफल:अब मोक्षधाम में ईको फ्रैंडली होंगे अंतिम संस्कार, 35 लाख रुपए में लगी यूनिट

मंडी2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी के मोक्षधाम स्थित ग्रीन क्रेमाटोरियम का ट्रायल करते डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट।

हिमाचल की छोटी काशी मंडी में अब मृतकों का अंतिम संस्कार ग्रीन क्रेमाटोरियम से होगा। नगर के मुख्य मोक्ष धाम हनुमान घाट में करीब 35 लाख रुपए की लागत से ग्रीन क्रेमाटोरियम स्थापित किया गया है। जिसका ट्रायल सफल होने के बाद इसे अंतिम संस्कार के लिए शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी ग्रीन क्रेमाटोरियम में किसी व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।

परंतु, भट्‌ठी को प्रज्वलित करते हुए यह जांचा परखा गया कि यह यूनिट किस तरह से कार्य करेगी।

ग्रीन क्रेमाटोरियम के ट्रायल के दौरान टीम।
ग्रीन क्रेमाटोरियम के ट्रायल के दौरान टीम।

पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मिलेगा बल
मंडी से संबंध रखने वाले शिक्षाविद पुष्प कपूर बरसों पहले अमेरिका में जा बसे, उनकी अगुवाई वाले प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन ने ग्रीन क्रेमाटोरियम की स्थापना में शत-प्रतिशत आर्थिक सहयोग किया है। 100 फीट ऊंची चिमनी से अटैच ग्रीन क्रेमाटोरियम के प्रयोग से धुआं उत्सर्जन काफी कम हो जाएगा, इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बल मिलेगा।

प्रयोग सफल रहने पर लगाई जाएगी एक और यूनिट
अब साढ़े 4 क्विंटल लकड़ी की बजाय महज डेढ़ क्विंटल लकड़ी में मृतकों का अंतिम संस्कार ग्रीन क्रेमाटोरियम में हो सकेगा। वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर वैद्य के मुताबिक अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो एक और यूनिट लगाने का विकल्प भी खुला रहेगा।

नगर निगम के डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट शिक्षाविद ओसी मल्होत्रा, सामाजिक संस्था वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर वैद्य, महासचिव नेतर लाल और अन्य लोग इस ट्रायल के मौके पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...