पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल के मंडी जिला के पुलिस थाना बल्ह में एक युवक ने अपनी ताई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिवालसर क्षेत्र का मामला है। युवक ने ताई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहन लाल पुत्र नरोत्तम राम निवासी गांव डोह डाकघर रिवालसर ने बताया कि उसकी ताई हरदेई ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उस पर हमला किया। तब वह सो रहा था। ताई में पहले उसकी छाती में पत्थर मारा। इससे पहले की वह संभलता, ताई ने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस को शिकायत दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.