पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल के मंडी जिले में 23 लाख का घोटाला सामने आया है। EPF के पैसे में गड़बड़ी की गई है। आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया है। मामला बल्ह के एक निजी अस्पताल का है, जिसके कर्मचारियों के EPF पैसे इधर उधर किए गए हैं।
पुलिस थाना बल्ह में डॉक्टर अरुण चंदेल MD आस्था हॉस्पिटल ने पुष्पराज निवासी गांव वोहटी वार्ड नंबर 6 तहसील सुंदरनगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि यह व्यक्ति खुद को EPF सलाहकार बताता था। इसने 2014 में अस्पताल में काम कर रहे कई लोगों के EPF खाते भी खोले थे।
2 चेक दिए, दोनों बैंक में नहीं लगे
कर्मचारी खाते में पैसे जमा करा रहे थे, लेकिन जब इन लोगों ने अपने पैसे निकाले तो वे नहीं मिले। पुष्पराज कर्मियों को पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। कई दिनों तक वह बहानेबाजी करता रहा। सख्त होने पर 50 लाख का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। 45 लाख रुपए का एक अंडरटेकिग चेक भी दिया, जो नहीं लगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अब पुष्पराज लापता है। ठगी होने का अंदाजा होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
इस व्यक्ति ने
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.