पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंडी की लुड्डी ने बढ़ाया देश भर में मान:माण्डव्य कला मंच के 479 युवा कलाकारों ने कर्तव्य पथ पर किया लोक नृत्य

नेरचौक2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

देश की राजधानी दिल्ली में हिमाचल के कलाकारों ने देशवासियों का मन मोह लिया जब कलाकारों ने लोक नृत्य लुड्डी किया। देश - दुनिया के महान लोकतंत्र के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व में माण्डव्य कला मंच की गरिमापूर्ण प्रस्तुति लुड्डी ने मान बढ़ाया है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहली बार आयोजित किये गए गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में माण्डव्य कला मंच ने मंडी जनपद के प्रधान लोक नृत्य लुड्डी पर आधारित गौरवमयी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी ।

326 लड़कियां और 153 लड़कों ने एक साथ किया नृत्य।
326 लड़कियां और 153 लड़कों ने एक साथ किया नृत्य।

नारी शक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी झलक
मंचीय दल का प्रतिनिधित्व मांडव्य कला मंच के संस्थापक एवं संस्कृति कर्मी कुलदीप गुलेरिया, कर रहे हैं जिसमें मंच के सदस्य कलाकार विपिन ,पंकज ठाकुर ,आयुष, कनिका शर्मा, कोमल शर्मा, हिमांशिका शर्मा, स्मृति शर्मा और आंचल

शामिल हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वंदे भारतम नृत्य उत्सव के तहत देश के 326 लड़कियां और 153 लड़कों सहित कुल 479 युवा कलाकारों के साथ इस बार सांस्कृतिक झलकी का थीम 'नारी शक्ति' रखा था।

वंदे भारत नृत्य उत्सव में लड्‌डी नृत्य करते कलाकार।
वंदे भारत नृत्य उत्सव में लड्‌डी नृत्य करते कलाकार।

गौरतलब है कि संस्कृति एवं रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गत वर्ष से देश के शीर्ष प्रतिभावान कलाकारों के लिए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक झलकी प्रस्तुत करने के लिए वंदे भारत नृत्य उत्सव (प्रतियोगिता) कार्यक्रम शुरू किया गया है ।

इस कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक दलों को राज्य,अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के बाद ग्रैंड फिनाले से पार पाना होता है।हिमाचल प्रदेश से पहली बार माण्डव्य कला मंच ने अपने बलबूते पर सभी प्रतियोगिताओं को पार करते हुए दिल्ली पहुंच कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।