पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करसोग विधायक का सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला:दीपराज बोले- तबादलों का व्यवस्था परिवर्तन कर रही, एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट का तबादला किया

करसोग2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक दीपराज।

हिमाचल में जिला मंडी के तहत करसोग के विधायक दीपराज ने प्रदेश की नवनिर्वाचित सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला हैं। यहां बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दीपराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में किस तरह का व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। सिविल अस्पताल से एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट का तबादला किया गया है।

यहां पहले ही विशेषज्ञों डॉक्टरों की भारी कमी चल रही है। इसी तरह से विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार तबादलों पर जोर दे रही है तो क्या प्रदेश में ट्रांसफर का व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि सरकार करसोग की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। अगर सरकार ने ट्रांसफर के आदेश वापस नहीं लिया तो जनता के सहयोग से करसोग से शिमला तक आंदोलन होगा।

किसानों और व्यापारियों को भी मिले सोशल सिक्योरिटी
विधायक दीपराज ने कहा है कि कर्मचारी देश ओर प्रदेश की सेवा करते हैं, ऐसे में कर्मचारियों को पेंशन मिलनी चाहिए, लेकिन सवाल है कि क्या सभी को सोशल सिक्योरिटी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान भी खेतों में खून पसीना बहाकर अन्न पैदा करता है।
इसी तरह से कारोबारी भी मेहनत कर टैक्स भरते हैं। ऐसे में किसानों और व्यापारियों को भी सोशल सिक्योरिटी होनी चाहिए। इनका भी देश की अर्थ व्यवस्था चलाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

कर्मचारियों की कमी को लेकर बनेगी सूची
दीपराज ने कहा कि विभिन्न विभागों में जनता को कर्मचारियों की कमी की वजह से दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए लोगों के सहयोग से सभी सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी को लेकर सूची तैयार की जाएगी। जिसे सरकार को भेजा जाएगा और कर्मचारियों की कमी को दूर करने की मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...