पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोगिंद्रनगर मेला मैदान में गणतंत्र दिवस की धूम:कांग्रेस सांसद व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, शहीदों के बलिदान को किया याद

जोगिंद्रनगर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल में जिला मंडी के उप मंडल.जोगिन्द्रनगर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने पुराने मेला मैदान में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और पुलिस,होमगार्डस,NCC ,NSS,और स्कूली छात्र-छात्राओं की परेड की सलामी भी ली। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। सांसद प्रतिभा सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

प्रतिभा सिंह ने देश के वीर शहीदों को किया नमन
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज हम अपना 74वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे है। यह दिन देश व प्रदेश के लिये गौरव की बात है।

उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले वीर सैनिकों पर नाज है जिन्होंने देश की आजादी के खातिर अपने प्राणों का बलिदान किया। प्रदेश देव भूमि है तथा देव भूमि में परमवीर चक्र व अशोक चक्र विजेताओं को प्रति वर्ष 3 लाख,महावीर व कीर्ति चक्र को 2 लाख तथा वीर व सौर्य चक्र को 1 लाख दिये जाते है।

'व्यवस्था परिवर्तन के लिये यह सरकार सत्ता में आई'
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह व्यवस्था परिवर्तन के लिये यह सरकार सत्ता में आई है। प्रदेश पर भाजपा सरकार ने 75 हजार करोड का कर्ज छोड़ा है। DA का एक हजार करोड का बकाया है। बिना बजट के 927 संस्थान खोल दिये गये। सरकार अपने हर वायदे को पूरा करेगी। OPS को लागू करके एक लाख 35 हजार कर्मचारियों को लाभ पहुंचाया गया है।

सरकार की सोच है कि गरीबी रेखा के अन्तिम पायदान पर खड़े लोगों को इस सरकार की योजना का लाभ मिले। कांग्रेस 4 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगी। प्रदेश में भ्रष्टाचार का सफाए के लिये कोई कसर नही छोड़ी जायेगी। प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित भी किया।

खबरें और भी हैं...