पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा के रोहतक PGI की OPD बुधवार को दोपहर 12 बजे तक ही चलेगी। MBBS स्टूडेंट के समर्थन में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने दोपहर 12 बजे के बाद ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में रोहतक पीजीआइ पहुंचने वाले मरीजों को पहले ही ध्यान रखना होगा। ताकि उन्हें धक्के ना खाने पहड़े।
मंगलवार को 3 घंटे तक बंद रही। इस दौरान पेन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। MBBS स्टूडेंट से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर PGI पहुंचे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनको OPD में घुसने से रोका, जिसके कारण हंगामा भी हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने जबरन अशोक तंवर के ओपीडी में प्रवेश को निषेध कर दिया। वहीं एमबीबीएस स्टूडेंट को भी ओपीडी के अंदर अपना विरोध जताने की अनुमति नहीं मिली।
मरीजों को हुई परेशानी
चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार से लगातार पेन डाउन स्ट्राइक का सिलसिला चल रहा है। जिसके कारण मंगलवार को ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी कम रही। वहीं जो मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचने उन्हें समय पर उपचार नहीं मिला।
समय पर नहीं मिला उपचार
बिहार के आनंद कुमार ने बताया कि वह बहादुरगढ़ में रहता है। उसके पांव में चोट लगी हुई है। जिसका उपचार करवाने के लिए वह सुबह 10 बजे रोहतक पीजीआइ में पहुंचा था। लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल के कारण उन्हें उपचार नहीं मिल पाया।
लगातार तीसरे दिन भी पेन डाउन स्ट्राइक
एमबीबीएस स्टूडेंट के समर्थन में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन लगातार प्रदर्शन कर रही है। पहली बार शनिवार को एक घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की थी। वहीं इसके बाद सोमवार को दो घंटे और मंगलवार को तीन घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की गई।
MBBS स्टूडेंट को ओपीडी में नहीं करने दिया प्रोटेस्ट
MBBS स्टूडेंट को केवल राहतक पीजीआइ की OPD के बाहर प्रोटेस्ट करने की अनुमति दी गई है। अधिकारियों ने ओपीडी में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। छात्रों ने कहा कि प्रशासन भी उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है।
आपातकालीन सेवाएं बंद करने की चेतावनी
MBBS स्टूडेंट पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। 1 नवंबर को छात्रों ने बाँड पॉलिसी के विरोध में अपना विरोध प्रदर्शन आरंभ किया था। छात्रों ने मांग की कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। नहीं तो आपातकालीन सेवाएं भी बंद की जा सकती है।
मेवा डॉक्टर नहीं खाते है सत्ता में बैठे मंत्री
आप नेता अशोक तंवर ने कहा कि बाँड पॉलिसी छात्रों पर थौंपना अनुचित है। सरकार इन्हें बंधुआ मजदूर व गुलाम बनाया जाएगा। सरकार अब नए डॉक्टर नहीं बना रहे, कई सालों से बनते आ रहे हैं। सरकार पूरी तरह से निजीकरण करना चाहती है। जिसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेवा डॉक्टर नहीं खाते सत्ता में बैठे मंत्री खाते हैं।
11 से 2 बजे तक OPD रही बंद
मंगलवार को 3 घंटे ओपीडी बंद रही। इसके तहत RDA के चिकित्सकों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक की। इस स्ट्राइक का मुख्य उद्देश्य MBBS स्टूडेंट की मांगों को मनवाना है, ताकि सरकार छात्रों की मांगों पर बातचीत के साथ समाधान निकाले।
यह मांगें रखीं
- बान्ड एग्रीमेंट में से बैंक की दखल अंदाजी पूरी तरह से खत्म की जाए।
- साथ ही बॉन्ड सेवा की अवधि 7 साल से घटाकर अधिकतम 1 वर्ष की जाए।
- ग्रेजुएशन के अधिकतम 2 महीने के अंदर सरकार MBBS ग्रेजुएट को नौकरी प्रदान करें।
- 40 लाख सेवा बॉन्ड राशि को घटाकर 5 लाख रुपए किया जाए
- PG कोर्स (MD/MS) के बारे में स्थिति बिल्कुल साफ की जाए।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.