पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत में एक महिला ने कोर्ट में मास्क पहनने को लेकर जमकर हंगामा किया। एक लेडी पुलिसकर्मी ने उसे मास्क लगाने को कहा था, लेकिन उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। पहले वो पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज की, फिर वह मारपीट पर उतर आई। वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिसकर्मी ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत पर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
सिपाही रेणू ने बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पानीपत कोर्ट में है। वह कोर्ट के DFMD गेट पर तैनात थीं। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे महिला बिना मास्क लगाए कोर्ट पहुंची। मैंने उसे मास्क लगाने के लिए बोला, लेकिन वो बड़बड़ाती हुई लिफ्ट तक पहुंच गई। मैंने रोका तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। फिर उसे अंदर जाने से रोका तो मारपीट शुरू कर दी।
महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर केस दर्ज
बताया जा रहा है कि जिस दौरान महिला हंगामा कर रही थी, उसी दौरान वहां से जज गुजरे। उनके सामने महिला ने सिपाही को वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। हंगामा बढ़ता देख पुलिसकर्मी ने अन्य महिला पुलिस कर्मियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपी को सिटी थाना लाया गया।
थाने में भी बदतमीजी करती रही महिला
सिटी थाना लाए जाने के बाद भी महिला गाली-गलौज करती रही। उसकी पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी अफरोजा पत्नी सलीम के रूप में हुई है। उसका बेटा जेल में है। इसी कारण वह कोर्ट पहुंची थी। वहीं केस दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.