पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा के पानीपत शहर में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। अवारा कुत्तों ने 2 दिन के नवजात को मार डाला है। वे उसे अस्पताल में घुसकर मां के पास से उठाकर ले गए थे। बच्चे का क्षत विक्षत शव मिला है। वारदात सेक्टर 13-17 स्थित असंल सुशांत सिटी गेट नंबर 3 स्थित F ब्लॉक के हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के अंर्तगत असंल सुशांत सिटी गेट नंबर 3 स्थित F ब्लॉक के हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल है, जहां 25 जून को शबनम पत्नी आस मोहम्मद गांव फोरगाण कैराना यूपी की डिलिवरी के लिए एडमिट हुई थी।
शबनम ने उसी रात 8.15 बजे एक लड़के को जन्म दिया। वह अस्पताल की पहली मंजिल स्थित जनरल वार्ड के एक कमरे में भर्ती है। सोमवार रात कमरे में बच्चे के साथ मां-पिता, दादी व ताई भी मौजूद थे। मां बेड पर सोई हुई थी, जबकि पिता, दादी और ताई नीचे फर्श पर सोए हुए थे।
बच्चे को दूध पिलाने के बाद दादी और ताई से उसे नीचे अपने पास फर्श पर ही लिटा लिया था। इसी बीच रात करीब 2:15 बजे परिजनों की आंख खुली तो बच्चा नहीं था। तलाशते हुए परिजन दौड़ कर अस्पताल के बाहर पहुंचे तो देखा कि बच्चा एक कुत्ते के मुंह में था।
कुत्ता बच्चे को नोच रहा था। परिजनों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया और तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों से चैक करवाया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह सुनने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल परिसर में चीख पुकार मच गई।
बच्चे के शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए। सीसीटीवी चैक पर कुत्ता बच्चे को 2:07 मिनट पर अस्पताल से बाहर ले जाता दिखाई दे रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.