पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा के पानीपत जिले के लघु सचिवालय के मुख्य पार्क में आज उस समय सनसनी मच गई, जब लोगों ने पेड़ पर एक व्यक्ति को लटका देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी।
सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस, डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जन सेवा दल की टीम को भी बुलाया गया। विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
शव की शिनाख्त के भरसक प्रयास किए गए, लेकिन मृतक के पास से कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी प्रारंभिक तौर पर ही जांच हो सके। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवाया गया।
बीती रात से पेड़ पर लटका था शव
पुलिस के अनुसार, लघु सचिवालय में VIP एंट्री गेट के साथ लगते पार्क में शहीद स्मारक के पास पेड़ पर मृतक बीती रात से लटका हुआ है। पुलिस जांच में उसके हाथ पर सुनील लिखा हुआ पाया गया। मृतक की उम्र करीब 50 साल है। अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। न ही उसके परिजनों का पता लगा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.