पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Haryana
  • Youth Congress State President Divyanshu Said; The Campaign Will Run Under The Tricolor, Save The Army Save The Country

हरियाणा यूथ कांग्रेस का अभियान:प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु का ऐलान- तिरंगे के नीचे चलेगी मुहिम 'फौज बचाओ- देश बचाओ'

हिसारएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस युवा प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा मीडिया से बातचीत करते हुए। - Money Bhaskar
कांग्रेस युवा प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा मीडिया से बातचीत करते हुए।

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पार्टी एक अभियान शुरू करने जा रही है, फौज बचाओ देश बचाओ। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में ब्लॉक, गांव स्तर पर युवाओं को इसके प्रति सचेत करेंगे और पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगह सरकार का घेराव करेंगे। एक तरफ हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक है।

देश की सेना का 10वां जवान हरियाणा से

दिव्यांशु ने बताया कि देश की सेना का 10वां जवान हरियाणा से आता है। एक तरफ युवाओं के रोजगार छीने जा रहे हैं और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। किसी भी सैनिक को तैयार होने में 7 से 8 साल का समय लगता है, परंतु योजना के तहत 4 साल में ही रिटायर कर दिया जाएगा, तब नौजवान क्या करेगा। यदि कोई नौजवान गलत दिशा में चलता है तो उससे समाज को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

व्हाट्सऐप नंबर से जुड़ें नौजवान

हरियाणा कांग्रेस केंद्र सरकार से इसे वापस लेने का आह्वान करती है। युवाओं पर पुलिस मुकद्दमे दर्ज कर रही है। सरकार इस विरोध को दबाना चाहती है, परंतु युवा कांग्रेस इसे बड़े जोर शोर से उठाएगी। इसलिए फौज बचाओ, देश बचाओ अभियान लॉन्च किया है। 93504,13100 व्हाट्ऐप नंबर लॉन्च किया जा रहा है, हरियाणा के नौजवान इस मुहिम से जुड़ें। तिरंगे के नीचे मुहिम चलाएंगे। कांग्रेस अपनी पार्टी का झंडा प्रयोग नहीं करेगी।

1 हफ्ते में गांव-गांव जाकर युवाओं को जोड़ेंगे

हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराज ने कहा कि युवा कांग्रेस एक हफ्ते में गांव-गांव जाकर युवाओं को अभियान से जोड़ेगी। 7 दिन के बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सरकार जल्दबाजी में योजना को लागू करके भड़काना चाहती है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बैठक करके निर्णय लिया है कि इसका विरोध किया जाएगा। युवाओं को सरकार डरा रही है। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है। युवा कांग्रेस लोगों के साथ मिलकर इसका विरोध करेगी।

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि हम किसानों को साथ जोड़ेंगे। हमारे प्रदर्शन अंहिसक होंगे। हरियाणा का नौजवान फौज में जाना अपना गौरव समझता है। आज आपातकाल को याद करके गैर कांग्रेसी पार्टियां अतीत के गड़े मुर्दे उखाड़कर मुद्दों को दबाना चाहती है। हरियाणा का नौजवान जाग चुका है। देश का नौजवान इन बातों में नहीं आएगा।