पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनगर निकाय चुनाव में हरियाणा भाजपा-जजपा गठबंधन ने 27 सीटें जीती हैं। इसमें से भाजपा अकेले 24 और जजपा 3 सीटों पर विजयी रही। चुनाव परिणाम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने ट्वीट करके एक बार फिर सहयोगी पार्टी जजपा पर कटाक्ष किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत के लिए नेताओं के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इन नतीजों में जो सबसे बड़ा संदेश छिपा है, वह यह है कि किसी का साथ आना हमेशा मजबूती नहीं देता। कौन कितने पानी में है, वह इन नतीजों ने साफ कर दिया है।
बता दें कि हिसार में भाजपा की मीटिंग दौरान बीरेंद्र सिंह ने जजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। बीरेंद्र ने कहा था कि जजपा के साथ चुनाव लड़ने पर नुकसान होगा। इसके बाद दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट किया था कि 50 हजार वोट से विधानसभा चुनाव हारकर राजनीतिक रुप से विलुप्त हो चुके लोग आज अपनी पार्टी को सिखा रहे हैं कि चुनाव कैसे लड़ना है। वाह चौधरी साहब।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.