पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महेंद्रगढ़ में 1 लाख रुपए लेकर युवक फरार:व्यक्ति ने SBI से निकाला था कैश; वॉशरूम गया तो चोर बैग लेकर भागे

महेंद्रगढ़4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Money Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति का चोरों ने बैग उड़ा लिया। उसमें 1 लाख रुपए कैश था। राशि बैंक से निकाली थी। वारदात अंबेडकर चौक पर हुई, जहां पर वह बैग रख वॉशरूम करने लगा। उसी समय 2 अज्ञात व्यक्ति आए और पैसे के बैग को लेकर भाग गए। पुलिस ने किया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रतन सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह गांव निहालपुरा जिला झुन्झुनु राजस्थान ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसने मंगलवार दोपहर बाद एसबीआई बैंक सिनेमा रोड महेंद्रगढ़ से अपने बैंक खाते से 1 लाख रुपए निकलवाए थे। उसके बाद वह पैसों को बैग में डाल कर अंबेडकर चौक पर अपना बैग रखकर वॉशरूम करने लगा।

उसी समय दो व्यक्ति हाय और मेरे बैग को लेकर भाग गए जिसमें 1 लाख रुपए, चेक बुक, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।