पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा के करनाल जिले की पुलिस ने चारों खालिस्तानी आतंकियों के मददगार अंबाला निवासी नितिन को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है, जिसका आज कोर्ट से रिमांड लिया जाएगा। पुलिस ने फर्जी आरसी बनाने के मामले में नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया है।
प्राथमिक जांच में नितिन ने इस फर्जीवाड़े में अपने दो और साथियों के शामिल होने का खुलासा किया है। नितिन फाइनेंस और लोन की गाड़ियों की फर्जी आरसी तैयार करके फर्जीवाड़ा करता है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
5 मई को 4 खालिस्तानी आतंकवादी पकड़े थे
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि 5 मई को पुलिस ने करनाल जिले में बसताड़ा टोल से चार खालिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को जिस गाड़ी में पकड़ा था, जांच के दौरान उस गाड़ी से दो अन्य गाड़ियों की आरसी मिली थी। दोनों आरसी फर्जी बनी थीं।
10 मई को मधुबन थाना पुलिस में मामले में एक केस दर्ज किया। छानबीन में पता चला कि अंबाला के गांव महमूदपुर निवासी नितिन शर्मा व उसके साथियों ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया। दोनों आरसी यमुनानगर व पानीपत की गाड़ियों की मिली। पुलिस ने छापामारी करते हुए शुक्रवार को अंबाला निवासी नितिन को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया।
नितिन को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
नितिन को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से नितिन का रिमांड लेगी, ताकि आरोपी से पता लगाया जा सके कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। किस तरह से वह फर्जीवाड़े को अंजाम देते हैं। उसके आतंकियों से किस प्रकार के संबंध हैं
पहले दो मामले दर्ज
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि नितिन के खिलाफ यमुनानगर में इसी तरह का मामला दर्ज है। यमुनानगर पुलिस को भी नितिन की तलाश है। ऐसे ही एक मामले में नितिन के खिलाफ जम्मू में भी केस दर्ज है, जिसमें वह जेल के अंदर भी रह कर आया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.