पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार से चंडीगढ़ रूट पर पिछले 7 साल से बंद लग्जरी बस सेवा एक बार फिर से शुरू की गई है। पहले की तरह इस बार भी इसका किराया सामान्य से दोगुना रखा गया है। बस में यात्रियों को एसी, मोबाइल चार्जिंग, बेहतर सीट की सुविधा मिलेगी। ट्रायल के तौर पर फिलहाल एक ही बस को इस रूट पर चलाया जा रहा है। हिसार से चंडीगढ़ तक का बस का किराया 510 रुपए होगा, जो सामान्य बस की अपेक्षा दोगुना है।
इससे पहले 2012 में हिसार से दिल्ली व हिसार से चंडीगढ़ रूट पर लग्जरी बसों को चलाया गया था, लेकिन ज्यादा मेंटेनेंस खर्च व कम आमदनी के चलते दो साल बाद ही इनको बंद कर दिया गया था। अब दोबारा से 7 साल बाद एक रूट पर लग्जरी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सुबह 6:10 बजे हिसार से रवाना होगी और नरवाना, कैथल, पेहवा, अंबाला, जीरकपुर होते हुए चंडीगढ़ जाएगी।
सुबह 10:25 पर यह बस चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह बस चंडीगढ़ से शाम 4:45 बजे चलेगी। पेहवा में बस का 10 मिनट के लिए स्टॉपेज होगा। बरवाला का किराया 65 रुपए, नरवाना 140, कैथल 230, पिहोवा 285, अंबाला शहर 385 और चंडीगढ़ 510 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। यह बस उन लोगों के लिए बेहतरीन सुविधा बन सकती है, जो सुबह काम के लिए चंडीगढ़ जाते हैं और शाम को लौट आते हैं।
ट्रांसपोर्ट मैनेजर सुखदेव सिंह के अनुसार, हिसार से चंडीगढ़ के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू की गई है। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सीट रिजर्व कराई जा सकती है। जो लोग एक दिन के लिए कैब से चंडीगढ़ आना-जाना करते हैं। उनको अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी है। 1020 रुपए में चंडीगढ़ से हिसार आना-जाना हो सकता है और सफर भी आरामदायक रहेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.