पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएसपी लोकेंद्र सिंह के निर्देश पर बालसमंद पुलिस ने आर्मी में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी से युवक से करीब ~ 7 लाख हड़पने के मामले में डाेभी हाल गालड, राजगढ़ वासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सौरभ ने बताया कि थाना सदर हिसार में गांव डोभी वासी मुकेश कुमार ने 14 दिसंबर 2019 काे शिकायत देते हुए आरोपी पर आर्मी में भर्ती का झूठा आश्वासन देकर धोखाधड़ी से ~7 लाख ऐंठने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को धोखे से आर्मी का ज्वाॅइनिंग लेटर दिखा आर्मी में भर्ती करवाने का विश्वास दिलाया था और भर्ती में नाम के ~7 लाख लिए थे। रुपए वापस मांगने पर लौटाने से इनकार कर दिया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.