पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआम आदमी पार्टी के गुजरात चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारी गुलाबसिंह यादव ने शुक्रवार को पत्रकार परिषद का आयोजन कर बताया कि आम आदमी पार्टी गुजरात में आगे बढ़ रही है और लोगों को जोड़ रही है। गुजरात में परिवर्तन यात्रा 15 मई से शुरू होगी। सभी 182 विधानसभा में यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। 6 अलग-अलग जगहों सोमनाथ, सिद्धपुर, दांडी, द्वारका, अबडासा-कच्छ और उमरगांव से यह यात्रा शुरू होगी। इस दौरान सभी बेरोजगार युवावर्ग, महिलाओं तथा किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी जाएगी।
लोगों से पत्रिका भरवाकर जनमत संग्रह किया जाएगा
महासचिव मनोज सोरठीया ने बताया कि परिवर्तन यात्रा में पार्टी के सभी अग्रणी मौजूद रहेंगे। यह यात्रा बड़े गांवों और शहरों में निकलेगी। नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा सरकार द्वारा जो विकास के काम बाकी है और अन्य कामों के लिए जनमत संग्रह किया जाएगा। जिसके लिए एक पत्रिका हम लोगों को देंगे, उसे भरने के बाद जमा करवाएंगे। इस यात्रा के लिए एक थीम सांग भी बनाया गया है।
केजरीवाल भी गुजरात आएंगे
परिवर्तन यात्रा के अंत में अरविंद केजरीवाल भी गुजरात आएंगे और बड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। गुजरात सरकार द्वारा बिजली में 20 फीसदी के दाम बढ़ोत्तरी के मामले में ईसुदान गढ़वी ने बताया कि इसके चलते 1.30 करोड़ लोगों पर असर होगा। भाजपा दाम बढ़ोत्तरी वापस नहीं लेती है तो इसके लिए हम सड़क पर उतरेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.