पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें8 दिनों बाद धान खरीदी 18 जनवरी मंगलवार से शुरू होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। वहीं अब कुल 10 दिन ही खरीदी का समय बचा है। इन 10 दिनाें में जिले में 40 हजार किसानों से 25 लाख 29 हजार क्विंटल धान खरीदना समिति वालाें के लिए चुनाैती है।
बारिश और छुट्टी की वजह से लगातार 8 दिनों तक खरीदी बंद था। समय कम होने से धान बेचने वाले किसानों को चिंता लगी हुई है कि कम समय में वे धान कैसे बेच पाएंगे। वहीं किसानों ने शासन से खरीदी की तारीख और आगे बढ़ाने की मांग की है।
बेमौसम बारिश ने धान खरीदी को बुरी तरह प्रभावित किया है और इससे किसान काफी चिंतित हैं, क्योंकि बलौदाबाजार जिले में 35 % धान की खरीदी बाकी है और खरीदी के लिए सिर्फ 10 दिन शेष हैं। ऐसे में किसानों को तय समय पर धान बेचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। 40250 किसानों से कुल 25 लाख 29000 क्विंटल धान की खरीदी करना समिति वालों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.