पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लीलाधर मंडलोई को वसुंधरा सम्मान:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सम्मानित, कहा-मंडलोई जी को मैं रेडियो पर बहुत सुनता था

रायपुर9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में यह सम्मान हर साल प्रदान किया जाता रहा है। - Money Bhaskar
साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में यह सम्मान हर साल प्रदान किया जाता रहा है।

प्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर मंडलोई को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मानपत्र और शॉल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, मंडलोई जी ने साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। जब मैं पढ़ाई करता था तब मंडलोई जी को रेडियो में बहुत सुनता था।

वसुंधरा सम्मान, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के पिता देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग लोक जागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा और श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा थे। उन्होंने समाज सुधार के क्षेत्र में बहुत कार्य किया। वे बलि प्रथा के घोर विरोधी थे। उन्होंने अपने गांव के मंदिर में भी बलि प्रथा बंद करा दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विचारों में दृढ़ता होनी चाहिए। विचारों की असहमति इस देश की परंपरा रही है। असहमति के सम्मान की भावना इस देश के कण-कण में है। हमारा देश वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना मानने वाला है। हम सभी को संकीर्णता से बचना चाहिए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पद्मश्री भारती बन्धु, पद्मश्री मदन चौहान, वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु नागर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...