पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकमल विहार सेक्टर-4 में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान एक बच्चा सीवरेज होल में गिर गया। वह मदद के लिए चीखपुकार मचाने लगा। सीवरेज में पानी भरा हुआ था, इसलिए वह डूबता जा रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। तीन साथी लड़के सीवरेज में नीचे उतरे और उसे बाहर निकला। जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी 10 वर्षीय आर्यन निषाद रविवार को कमल विहार में साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। वहां दो-तीन सीवरेज खुला पड़ा है। उसका ढक्कन भी गायब है। एक बच्चा देख नहीं पाया। वह खेलते समय सीवरेज में गिर गया और डूबने लगा। उसने मदद के लिए गुहार लगाई। शोरगुल सुनकर तेजी से कई लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.