पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड के शक्ति केंद्र में आने वाले 6 पोलिंग बूथों के 25 कार्यकर्ताओं का वैरिफिकेशन करने भारतीय जनता पार्टी ने शिविर लगाया। इस दौरान शक्ति केंद्र के अधीन महाराणा प्रताप वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड और गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पोलिंग बूथों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया।
हर बूथ में 25-25 नए कार्यकर्ताओं की सूची का सत्यापन करने के बाद सरल पोर्टल के जरिए सभी की एंट्री की कार्रवाई की गई। सरल पोर्टल में जानकारी दर्ज करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी कार्यकर्ता की जानकारी एक क्लिक में ली जा सकेगी। इसका फायदा भाजपा को ये मिलेगा कि कार्यकर्ताओं के साथ ही उनके परिवार के रुझान की परख भी हो सकेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, सुधा मिश्रा, रोशन झा, संजय चंद्राकर, दिलीप मित्रा, बिजली बैध, गायत्री कश्यप, दयामानी बघेल, श्यामसुंदर बघेल सहित अन्य मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.