पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबस्तर जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर रविवार को जिले के बस्तानार तोकापाल दरभा ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षों से मिली। जहां पर उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के मार्गदर्शन से मिले निर्देशों की जानकारी महिलाओं को दी और पार्टी की सदस्यता को बढ़ाने के लिए फाॅर्म दिया और घर-घर जाकर सदस्य बनाने के लिए कहा।
ठाकुर ने महिलाओं से कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिले इसके लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में इस दौरान बस्तानार, दरभा, तोकापाल ब्लाॅक के महिला कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सांसद दीपक बैज की उपस्थिति में दिया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि महिला कांग्रेस अपने कर्तव्य का पालन करते हुए इमानदारी पूर्वक कार्य करें और महिला कांग्रेस को संगठित करें। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तोकापाल सहदेव नाग, महादेव नाग आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.