पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरविवार सुबह दंतेवाड़ा-गीदम के बीच कारली में सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। जिसे ट्रैफिक पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार महिला श्यामबति अपने पति प्रेम कुमार के साथ बाइक पर गीदम की ओर जा रही थी। इस बीच चलती गाड़ी से अचानक गिर गई। महिला के घायल होने की सूचना ट्रैफिक इंस्पेक्टर सलीम खाखा को मिली तो उन्होंने तुरंत पेट्रोलिंग टीम को भेजा। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। दरअसल इसके पहले भी कई बार ट्रैफिक पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा जान बचाई है।
यातायात प्रभारी सलीम खाखा ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं में किसी व्यक्तियों को घायल अवस्था में देखा जाता है, तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर सहयोग करें या घायलों की सहायता के लिए 108 एम्बुलेंस या नजदीकी पुलिस थाना अथवा यातायात पुलिस दंतेवाड़ा को मोबाइल नम्बर 9479191321 पर सूचित करें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.