पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दर्घटना:ट्रैक्टर व जीप में भिड़ंत, 14 घायल, 2 की हालत नाजुक

दंतेवाड़ाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन - Money Bhaskar
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन

गीदम-बारसूर मुख्यमार्ग पर रोंजे के पास शनिवार की देर रात ट्रैक्टर व तूफान जीप में जबरदस्त टक्कर हो गई। ट्रैक्टर में सवार ग्रामीण काफी दूर तक उछलकर गिर गए। इस घटना में 14 ग्रामीण घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है वाहनों की रफ्तार काफी अधिक थी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई और तूफान वाहन खेत में जा घुसी। ट्रैक्टर ट्राली में सवार ग्रामीण काफी दूर तक जा गिरे। हादसे के बाद गांव के लोग घटना स्थल पहुंचे जिन्होंने सभी घायलों को निकाला। जिसके बाद इस हादसे की सूचना फौरन गीदम थाना और एंबुलेंस को दे गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने ग्रामीणों की मदद से सभी 14 घायलों को 108 की मदद से गीदम अस्पताल पहुंचाया। जिनमें 2 ग्रामीणों की स्थित बेहद नाजुक बनी हुई है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य ग्रामीणों का गीदम सामुदायिक स्वास्थ के केंद्र में उपचार चल रहा है। घायलों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। गीदम थाना प्रभारी जयसिंह खूंटे ने बताया कि, हादसे में कई ग्रामीण घायल हुए हैं। हादसा कैसे हुआ है, दोनों वाहनों में कितने लोग सवार थे, इसकी जांच की जा रही है।