पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'मैंने अपनी बड़ी साली की हत्या कर दी':पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर लाया था, छोड़कर जाने लगी तो गला दबा दिया, फिर बोला-मैंने मारा

रायगढ़10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी बड़ी साली की हत्या कर दी। युवक उसे पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर घर ले आया था। मगर वह घर छोड़कर ही जाने लगी। इसी बात पर युवक काफी नाराज हो गया और उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सबसे चिल्लाकर कहने लगा कि मैंने अपनी बड़ी साली की हत्या कर दी है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

कोलाईबहाल का रहने वाला अभिषेक चौहान(35) पहले से शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह 3 महीने पहले जांजगीर में रहने वाली अपनी बड़ी साली सोनी सिदार(30) को घर ले आया था। अभिषेक ने उससे वादा किया कि तुम्हें मैं अपनी पत्नी बनाकर रखूंगा। उसके कहने पर वह भी उसके घर में रहने लगी थी। सोनी के आने के बाद अभिषेक की पत्नी घर छोड़कर चली गई। इधर सोनी और अभिषेक की भी आपस में नहीं बनी। दोनों में झगड़ा हुआ और सोनी घर छोड़कर जाने की धमकी देने लगी। इससे गुस्से में आकर अभिषेक ने उसकी हत्या कर दी।

शुक्रवार सुबह पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चला। पुलिस को बताया गया कि अभिषेक अपनी साली की हत्या करने के बाद गांव में ही चिल्ला रहा था। इसके बाद वह कहीं चला गया। बाद में अभिषेक की पत्नी संध्या सिदार भी मौके पर पहुंची।

बीवी ने बताया...

संध्या ने पुलिस को बताया कि सोनी को घर में लाने के बाद मैं अपनी बच्चे को लेकर घर से चले गई थी। गांव में ही दूसरी जगह रह रही थी। इसी बात से सोनी नाराज थी। सोनी ने भी अभिषेक को कह दिया था कि वह भी घर छोड़कर जा रही है। इसी बात से अभिषेक नाराज हो गया और उसने सोनी की हत्या कर दी। जब सोनी की हत्या की खबर मुझे हुई तो मैं मौके पर पहुंची। उस समय तक अभिषेक भी वहीं पर था। उसे अभिषेक ने ही पूरी घटनाक्रम के बारे में बताया है। फिलहाल पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...