पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को तपकररा से लगे साजबहार के बंधाटोली में एक दंतैल घुस गया। रात में ही इस दंतैल ने ग्रामीणों के घरों को तोड़ना शुरू कर दिया। बंधाटोली बस्ती के दो घरों को तोड़ने के बाद दंतैल जंगल के किनारे स्थित एक घर में पहुंच गया। जैसे ही हाथी ने दीवार को तोड़ना शुरू किया, परिवार वालों की नींद खुल गई। परिवार के सभी सदस्य घर से निकले तो सामने दंतैल को देखकर सबके होश उड़ गए। हाथी की नजर भी परिवार के लोगों पर पड़ी तो हाथी ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। घर की महिला डेढ़ साल और 4 साल के बच्चे को गोद में लेकर भागी और हाथी उसका पीछा करता रहा।
साजबहार की सरपंच सोनम लकड़ा ने बताया कि महिला अपने दोनों बच्चों को गोद में लेकर करीब 200 मीटर तक दौड़ती रही और दौड़ते दौड़ते दूसरे घर में घुसी तब जाकर वह हाथी की नजरों से दूर हुई और उसके व उसके बच्चों की जान बच पाई। तपकरा के फोरेस्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि बंधटोली बस्ती में हाथी ने 3 घरों को तोड़ा है। कोई जनहानि नहीं हुई है। बुधवार को बस्ती जाकर टूटे हुए घरों का मुआवजा प्रकरण तैयार किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.