पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक लड़की से रेप ना कर सका तो उसे जमकर पीट दिया। लड़की अपने घर से दीदी के यहां जाने निकली थी। इसी दौरान रास्ते में मिला युवक उससे जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद वहां से उसे खेत की तरफ ले गया था। यहां फिर से उसने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। मगर लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बता दिया। अब पुलिस ने शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को फरसाबहार इलाके की रहने वाली 17 साल की लड़की अपने घर में ये कहकर निकली थी कि वह दीदी के यहां कुछ काम से जा रही है। वो अभी रास्ते में थी। इसी दौरान रास्ते में ही उसे धौरासांड निवासी मनीष यादव(20) मिल गया। मनीष जैसे ही मिला वह नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा।
बताया गया कि मनीष लड़की से जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था। मगर लड़की तैयार नहीं थी। इस पर मनीष उसका हाथ खींचता हुआ खेत की तरफ ले गया। यहां भी उसने लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसके बावजूद लड़की नहीं मानी।
इसके बाद मनीष ने उसे जमकर पीट दिया। फिर किसी तरह से लड़की वहां से भाग निकली और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था और अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.