पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गणगौर पर्व:पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा

देवरी2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पति की लंबी उम्र के लिए महिला मंडल की सदस्याओं ने भगवान शंकर पार्वती की पूजा-अर्चना की एवं उनका आशीर्वाद लिया। महिला मंडल की सदस्य यशोदा गुप्ता, ममता चौबे, कल्पना सोनी, लल्ली धाकड़, अनीता धाकड़ ने बताया कि माता पार्वती भ्रमण को निकली थीं, तब महिलाओं को सौभाग्यवती का वरदान दिया था।

इसी के चलते महिलाओं द्वारा बेसन से बने व्यंजन गणगौर मैया को चढ़ाते हैं। इसके अलावा पलाश के फूलों को पानी में डूबो कर चढ़ाते हैं। वहीं गणगौर माता की कथा के बारे में बताते हैं। इसके बाद हवन, पूजन, आरती, प्रसाद वितरण कर फलाहार ग्रहण करती हैं।