पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़ से सटे जीरकपुर (पंजाब) में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। वह रेप का शिकार हुई थी। पेट में उठे दर्द के बाद डॉक्टरों को उसके गर्भवती होने का पता चला था। जिसके बाद एक निजी अस्पताल में उसकी डिलीवरी की गई।
मामले में आरोपी भी जीरकपुर का ही रहने वाला है और नाबालिग बताया जा रहा है। वहीं पीड़िता का हालत बिगड़ने पर उसे मोहाली फेज 6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अल्ट्रासाउंड में चला गर्भवती होने का पता
मामले में पीड़िता के पिता दिहाड़ीदार मजदूर हैं। स्लम एरिया में रहने वाले उसके पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के पेट में दर्द उठने पर अस्पताल ले जाने पर अल्ट्रासाउंड में उसके पेट में गर्भ दिखा। जिसके बाद उसे इलाज दिया गया।
पुलिस ने केस दर्ज किया
जीरकपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वह सिंहपुरा गांव का रहने वाला है। वहीं मूलरुप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। पुलिस ने रेप, POCSO एक्ट तथा धमकाने की धारा में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुतबिक आरोपी ने कई बार उसके साथ यह कृत्य किया था। इसके बाद वह फरार हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.