पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की रिहाई की मांग:चंडीगढ़ में लिखा स्लोगन; फरार आरोपी का पुलिस कस्टडी में होने का दावा

चंडीगढ़2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतपाल सिंह भले ही पंजाब पुलिस की गिरफ्त में नहीं है, फिर भी उसे रिहा करने के लिए मांग उठनी शुरू हो गई है। देश-विदेश में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के हक में आवाज उठा रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ में सेक्टर 33/45 की डिवाइडिंग रोड पर दीवार पर 'फ्री अमृतपाल' का स्लोगन लिखा गया है। चंडीगढ़ युवा दल के प्रेसिडेंट विनायक बंगिया ने ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस भी ऐसे शरारती तत्वों की पहचान में जुट गई है।

26 जनवरी, 2023 को सुबह सेक्टर 42 बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।
26 जनवरी, 2023 को सुबह सेक्टर 42 बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।

बता दें कि चंडीगढ़ में G20 मीटिंग व मौजूदा हालातों को लेकर सुरक्षा के लिहाज से चंडीगढ़ पुलिस की संवेदनशील जगहों पर सर्च जारी है। इसके बावजूद शहर में इस प्रकार अमृतपाल सिंह के समर्थन में स्लोगन लिखा गया है।

3 महीने में तीसरी घटना
इससे पहले हाल ही में पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन सेक्टर 9 न्यू सेक्रेट्रिएट की बिल्डिंग के बोर्ड पर खालिस्तान समर्थन में नारे लिखे गए थे। यहां पर इंग्लिश और हिंदी में चंडीगढ़ सेक्रेट्रिएट और चंडीगढ़ सचिवालय पर कालिख पोत दी गई।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन फरवरी में सेक्टर 9 सरकारी बिल्डिंग के बोर्ड पर इंग्लिश और हिंदी पर कालिख पोती गई थी।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन फरवरी में सेक्टर 9 सरकारी बिल्डिंग के बोर्ड पर इंग्लिश और हिंदी पर कालिख पोती गई थी।

वहीं नीचे पंजाबी में लिखे चंडीगढ़ सेक्रेट्रिएट को छोड़ा गया था। उससे पहले बीते 26 जनवरी को सेक्टर 42 में बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर भी खालिस्तान और सिख्स फॉर जस्टिस के समर्थन में नारे लिखे गए थे। बोर्ड के दोनों तरफ खालिस्तान जिंदाबाद और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे।

खबरें और भी हैं...