पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़ में आज सेक्टर 38 में संपर्क सेंटर के पास सुबह दो युवक लहूलुहान हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक पीजीआई में उपचाराधीन है। मृतक की पहचान मनोज उर्फ पांडा नामक युवक के रुप में हुई है। वहीं घायल की पहचान किशोर किशोर के रुप में हुई।
पुलिस ने मामले में कूड़ा उठाने का काम करने वाले मलोया के राजू को जांच के आधार पर पकड़ा है। उसकी मृतक मनोज और किशोर के साथ रिक्शा को लेकर बहस हुई थी। मृतक उसका रिक्शा जबरन उठा लाया था। पुलिस का कहना है कि मृतक समेत घायल युवक कूड़ा उठाने का काम करते थे। यह लंबे समय से सेक्टर 38 की मार्किट में ही रह रहे थे। मामले की जांच जारी है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीएफएसएल के साथ घटनास्थल का जायज़ा लिया और नमूने इकट्ठे किए। शुरुआती जांच में यह मामला मारपीट का लग रहा है। दोनों युवकों के शरीर पर काफी जख़्म पाए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिर पर भारी पत्थर मार कर हत्या की गई है। मृतक के साथ पहले मारपीट भी की गई थी। किशोरी की हालत अभी पीजीआई में गंभीर बनी हुई है। उसके बयान पुलिस के लिए बेहद ज़रुरी है। वही घटना की सही जानकारी दे सकता है।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी (सिटी) श्रुति अरोड़ा समेत स्थानीय थाना एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर और मलोया थाना प्रभारी सतनाम सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.