पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंछपरा शहर के बड़ा तेलपा में बुधवार को दो पुलिसकर्मियों को लोगों ने बंधक बना लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि वो बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर और ट्रक ड्राइवरों से वसूली कर रहे थे। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों पुलिस जवानों को एक कमरे में बंधक बना लिया।
लोगों ने कहा पुलिस वसूली कर कराती है बालू का धंधा
लोगों का आरोप था कि पुलिस के जवान ही गाड़ी को पास कराते हैं और बालू का अवैध कारोबार कराते हैं। इसके बदले में पैसे की उगाही करते हैं। इसकी शिकायत कई बार अफसरों से भी की गई है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में हर रोज जाम लग जा रहा था। इसके कारण बच्चे स्कूल तक पढ़ने नहीं जा पा रहे थे। हर वक्त बालू लदे ट्रैक्टर और ट्रक गुजरते रहते है।
विरोध में आगजनी कर मुख्य मार्ग को जाम किया
लोगों ने छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर आगजनी कर रोड जाम कर दिया। घंटों बाद स्थानीय पुलिस लाइन और थाने से फोर्स मंगवाया गया जिसके बाद जवानों को छुड़वाया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया कि दोनों सिपाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर लोग माने और पुलिसकर्मियों को छोड़ने के लिए राजी हुए। इस मामले की जांच DSP भी कर रहे हैं।
दो दिन पहले एक बच्ची की मौत हुई थी
बता दें कि बालू से लदे ट्रैक्टर गुजरने से आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। दो दिन पहले पांच साल की स्कूली बच्ची को बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। उस दिन भी लोगों ने अधिकारियों को चोतावनी दी थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.