पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र स्थित सिंघौल गांव में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने घर में घुसकर दो युवकों को गोली मार दी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं। परिजन की माने तो किशमिश ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसी खुन्नस में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
जख्मी बजरंगी मिस्त्री के पुत्र डब्लू कुमार और शत्रुघ्न मिस्त्री के पुत्र किशमिश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद लड़की पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। शाम को दोनों युवक घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय चार हथियारबंद बदमाश पहुंचे और दोनों को गोली मार दी।
किशमिश को दो गोलियां लगी है। एक चेहरे पर और दूसरा सीने में। डब्लू के पेट में गोली लगी है। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि गोवाचक गांव में एक युवक ने प्रेम विवाह किया था। उसी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। प्रथमदृष्टया घटना का यही कारण सामने आ रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.