पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजहानाबाद में मंलगवार की रात पटना-गया सड़क पर उमता मोड़ के पास ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान काशी विगहा गांव के निवासी सुमंती देवी के रूप में हुई। महिला अपने घर से इलाज कराने के लिए बेला स्थित अस्पताल गई थी। इलाज करा ऑटो से अपने घर लौट रही थी। तभी ऑटो के चालक द्वारा तेज रफ्तार से चलाने के कारण ऑटो गड्ढे में पलट गया।
लोगों ने बताया, उमता मोड़ के पास गड्ढे में ऑटो पलट गई। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य ऑटो सवार लोगों को मामूली चोटें आई। उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भिजवा दिया। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने कहा, ऑटो चालक तेज रफ्तार से ऑटो चलाने के कारण यह घटना हुई है। पुलिस इस घटना के जांच में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.