पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबक्सर जिले के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिवार द्वारा रोहतास जिले के 4 लोगों पर नामजद FIR किया गया है। किशोरी से दुष्कर्म करने से पहले उसका अपहरण कर उसे रोहतास जिले के क्षेत्र में ले गए। उसके बाद चारों दोस्तों ने किशोरी के साथ कुकर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। किशोरी की मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार धनसोइ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने घर से निकल कर पड़ोस में मोबाइल फोन लेने गई थी। इसी बीच रोहतास थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा यादव, सरोज यादव समेत चार युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। उसे अपने साथ लेकर चले गए तथा उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में आरोपी ने किशोरी को घर के नजदीक ही लाकर छोड़ दिया। घरवालों को फोन कर इस बात की सूचना दी और कहा कि वह चाहे तो आकर किशोरी को ले जा सकते हैं। नहीं तो वह उसे पंजाब लेकर चले जाएंगे।
इसके बाद दहशत से भरे किशोरी के परिजनों ने धनसोई थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। धनसोई थाने से परिजनों को महिला थाने में भेजा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना स्तर से लेकर पुलिस के वरीय अधिकारी भी हरकत में आ गए। तुरंत ही किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसके फर्द बयान के आधार पर महिला थाने में FIR दर्ज कराई गई है। SDPO गोरख राम स्वयं मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.