पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोजपुर में बुधवार की सुबह एक सरकारी चिकित्सक की कार ने सड़क पार कर रही महिला समेत 7 लोगों को रौंद दिया। इसमें महिला की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना आरा-छपरा फोरलेन पर बड़हरा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पेट्रोल पंप के पास की है। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। वहीं, 6 लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल चल रहा है।
मृतका की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी सोनीलाल महतो की पत्नी लखदुलारी देवी (50) है। जबकि जख्मियों में उसी गांव के निवासी चंद्रमा महतो की पत्नी रीना देवी, गणेश महतो की बेटी चंपा कुमारी, उमेश महतो की पुत्री अनामिका कुमारी, मन्ना महतो की पुत्री शोभा कुमारी और स्वामीनाथ महतो की पत्नी हिरामुनी देवी व पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं।
इधर, मृतका के पति सोनीलाल महतो ने बताया, उनकी पत्नी लखदुलारी देवी और गांव के छह अन्य महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर मंझौवा गांव खेत में धान काटने जा रही थी। इसी बीच जब वह मखदुमपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित सरकारी चिकित्सक की कार ने उन्हें रौंद दिया। इससे सभी जख्मी हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में लखदुलारी देवी एवं छह अन्य लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी लखदुलारी देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.