पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना से पंजाब लौट रहे सिखों के एक समूह पर आरा में हमला हुआ है। बदमाशों ने आधा दर्जन लोगों का सिर फोड़ दिया। घटना आरा- सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी प्रखंड के ध्यानी टोला के पास की है। घायलों के अनुसार एक ट्रक पर करीब 60 सिखों का एक समूह पटना से पंजाब लौट रहा था। इस दौरान ध्यान टोला गांव के पास रविवार दोपहर यज्ञ के लिए चंदा नहीं देने पर सिखों की पिटाई कर दी गई। सभी श्रद्धालु प्रकाश पर्व से लौट रहे थे। इस घटना में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए चरपोखरी पीएससी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पंजाब के मोहाली निवासी हैं।
वहीं, घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पटना आए थे। पर्व के खत्म होने के बाद सभी 60 लोग पटना से ट्रक पर सवार होकर वापस पंजाब लौट रहे रहे थे। इसी बीच चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यान टोला गांव के पास कुछ युवकों द्वारा उनका ट्रक रोका गया। जिसके बाद उनसे यज्ञ के नाम पर चंदा मांगा जाने लगा। ऐसे में जब श्रद्धालु ने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों द्वारा ट्रक पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। इस हमले में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए चरपोखरी पीएससी में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में घायल तजिंदर ने बताया कि हम लोगों से कुछ युवकों द्वारा चंदा मांगा गया, जब हम लोगों ने कहा कि लेट हो रहे हैं ट्रक को जाने दो तो उन्होंने गाली-गलौज करने के बाद ईंट-पत्थर से मारना शुरू कर दिया। वहीं, इस मामले में पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालु पंजाब से बिहार के पटना में प्रकाश पर्व में शामिल होने आए थे। जब वह ट्रक से वापस पंजाब लौट रहे थे। तभी ध्यान टोला गांव के समीप चंदा ले रहे उक्त युवकों द्वारा चंदा नहीं देने के विरोध पर उनकी पिटाई कर दी गई। हालांकि पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही।
इस घटना में 7 घायलों के नाम सामने आया है;
1 मनप्रीत सिंह,33 पिता-हरनेक सिंह, पंजाब। 2 बीरेन्द्र सिंह, 40 पिता-अमरीक सिंह, पंजाब। 3 हरप्रीत सिंह 34 पिता-राज सिंह, पंजाब। 4 हरप्रीत सिंह 32 पिता कमलजीत सिंह, पंजाब। 5 बलबीर सिंह 62 पिता-हाजरा सिंह, पंजाब। 6 जसबीर सिंह 41 पिता- ज्ञान सिंह, पंजाब। 7 तजिंदर सिंह 45 पिता सरदार मेवा सिंह (चालक), पंजाब।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.