पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक कलह में 2 साल की बच्ची के साथ खुदकुशी कर ली। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। बताया जाता है कि रविवार देर रात महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर के पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन बेटा बांस की बल्ली पकड़ पानी से बाहर निकल गया। वहीं, महिला और बच्ची की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिहारा थाना पुलिस को दी। मृत महिला की पहचान बहुआरा निवासी रणधीर राम की पत्नी सविता देवी (28) और उसकी पुत्री मुस्कान कुमारी (2) के रूप में हुई है। इस घटना में पुत्र आदित्य कुमार कुमार बच गया।
लोगों ने बताया कि सास और बहू सबिता देवी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी से नाराज बहू ने अपने बच्चों के साथ घर के पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी। आदित्य पानी से बाहर निकल चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। मृतका का पति कोलकाता में रहकर मजदूरी करता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.