पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगया में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में वजीरगंज और फतेहपुर प्रखंड में वोटिंग जारी है। दोनों प्रखंडों के 35 पंचायतों के 3 लाख 13 हजार 447 मतदाता 3568 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला कर रहे हैं। दोनों प्रखंडों के 532 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। फर्जी मतदान के प्रति पुलिस काफी चौकस है।
वजीरगंज के सिंगठिया में उच्च उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगठन जहां सिंह अखिया के जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंह गठिया के बूथ संख्या 83 पर एक महिला मतदाता द्वारा बोगस वोटिंग की जा रही थी। उक्त महिला एक बार वोटिंग करने के बाद दोबारा कतार में वोट देने के लिए खड़ी थी। इसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने चिन्हित कर लिया। इसके बाद उक्त महिला को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मतदान केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया। SI कैलाश प्रसाद सिंह ने कहा कि वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। 1 महिला मतदाता द्वारा दोबारा वोटिंग देने की कोशिश की गई, उसे बाहर कर दिया गया।
पुलिस का का कहना है कि बोगस वोटिंग नहीं होने दी जाएगी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से मतदान जारी है। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है। वहीं महिला मतदाता हनी सिंह बताया कि मतदान केंद्र पर अच्छी व्यवस्था की गई है। कहीं किसी प्रकार की समस्या नहीं है। क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को ही हम अपना मत देंगे जो क्षेत्र में मौजूद रहे और जनता की समस्याओं का निराकरण करें।
ऐसे प्रत्याशियों को ही हम लोग चुनने का कार्य करेंगे। वहीं मतदान करने आए पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि विकास के मुद्दे के साथ वोट करने आए हैं। मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। ऐसे व्यक्ति को जनप्रतिनिधि के रूप में चुनेंगे जो समाज से जुड़ा हुआ हो और क्षेत्र का विकास करें।
फतेहपुर प्रखंड चरोखरी में EVM गलत पहुंच जाने कारण मतदाताओं ने जमकर विरोध जमकर विरोध किया। करीब 1 घंटे बाद EVM सही लाया गया। सही लाया गया तब जागरण जागरण मतदान प्रक्रिया प्रक्रिया शुरू हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.