पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निष्पादित:जनता दरबार में पांच मामले में चार निष्पादित

रजौली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

थाना परिसर में अंचलाधिकारी अनिल प्रसाद,राजस्व पदाधिकारी रश्मि प्रिया व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया।थाने में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के धमनी, चितरकोली व मुरहेना पंचायत से कुल पांच जमीन सम्बन्धी मामले पहुंचे थे।अंचलाधिकारी ने बताया कि पुलिस व प्रशासन की संयुक्त अध्यक्षता में प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण सह शनिवारीय बैठक का आयोजन किया जाता है।