पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पदभार:राजेश रंजन बने लेह सेंट्रल इंस्ट्रीच्यूट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के कुलपति

नवादा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने नव नालंदा महाविहार के पाली विभाग के प्रोफेसर राजेश रंजन को सेंट्रल इंस्टीच्यूट आॅफ बुद्धिस्ट स्टडीज लेह का वीसी बनाया है। भारत सरकार के सचिव मनीश रंजन ने नव नालंदा महाविहार के कुलपति डाॅ. वैधनाथ लाभ और प्रो राजेश रंजन को पत्र के जरिए जानकारी दी है। डाॅ. राजेश रंजन के कुलपति बनाए जाने पर नव नालंदा महाविहार के कुलपति डाॅ वैधनाथ लाभ के अलावा अनेक टीचर्स ने बधाई दी है। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सचिव और पटना आर्ट्स साइंस और काॅमर्स काॅलेज के प्रो. डाॅ. राजीव रंजन, इतिहास संकलन समिति के महासचिव शैलेश कुमार आदि ने बधाई दी है।