पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में आने वालें प्रत्याशियों के बीच सिंबल का वितरण शुक्रवार को कर दिया गया है। बिहार शरीफ नगर निगम में अब मेयर पद के लिए 22 प्रत्याशी, उप मेयर पद के लिए 12 प्रत्याशी, जबकि 51 वार्डों के लिए 275 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बिहार शरीफ नगर निगम में 20 अक्टूबर को मतदान होना है। जबकि 22 अक्टूबर को मतगणना होना,ऐसे में आज प्रत्याशियों के बीच सिंबल का वितरण प्रखंड कार्यालय स्थित श्रम भवन में बनाए गए नामांकन केंद्र में किया गया है।
इसके अलावा दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर पावापुरी में 10 मुख्य पार्षद 9 उप मुख्य पार्षद जबकि 11 वार्डों में 56 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह से सरमेरा में 13-13 मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद है। जबकि 10 वार्डों में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
रहुई में 04 मुख्य पार्षद 12 उप मुख्य पार्षद जबकि 10 वार्डों में 66 वार्ड प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अस्थावां में 05 मुख्य पार्षद 11 उप मुख्य पार्षद जबकि 11 वार्डों में 68 वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा परवलपुर में 7 मुख्य पार्षद 9 उप मुख्य पार्षद जबकि 11 वार्डों में 57 वार्ड पार्षद प्रत्याशी के बीच चुनाव का सिंबल का वितरण कर दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.