पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुजफ्फरपुर में रविवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। वह सरैया का रहने वाला था। जिसकी उम्र 55 वर्ष थी। वह SKMCH (श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) के कोविड वार्ड में भर्ती था। इसकी पुष्टि SKMCH अधीक्षक बाबू साहेब झा ने की है। उन्होंने कहा कि उक्त मरीज को किडनी की भी बीमारी थी। उसे 14 जनवरी को SKMCH में किडनी सम्बन्धित जांच के लिए लाया गया था। इस दौरान उसका कोरोना जांच किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव आया। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज शुरू हुआ। लेकिन, आज उसकी मौत हो गयी। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका दाह संस्कार किया गया।
गत दिनों सकरा में हुई थी मौत
एक सप्ताह पूर्व सकरा थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर में भी एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। वह भी कोरोना पॉजिटिव था। हालांकि उसके हार्ट का ब्लॉक भी खराब था। CS ने कहा था कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि इस घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया था। उसकी मौत जुरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में हुई थी। वहां पर वह हार्ट का इलाज करवाने गया था। जांच में उसके पॉजिटिव होने का पता लगा था। इलाज़ शुरू हुआ और उसकी मौत हो गयी थी।
अबतक 723 लोगों की हो चुकी मौत
बता दें कि पहली और दूसरी लहर में अबतक जिले में 723 लोगों की मौत हो चुकी है। 33,598 लोग अबतक पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 22 लाख 94 हज़ार 367 लोगों की जांच हुई है। जिले में अभी 1848 एक्टिव केस हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.