पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्तिथ भगवानपुर गोलंबर के समीप बुधवार को तीन मनचलों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। पीड़ित महिला अपनी भाभी को कपड़ा देने आई थी। इसी दौरान मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी कर दिया। फिर, उसका मोबाइल ले लिया। पीड़ित महिला ने मोबाइल लौटाने के लिए विनती की, लेकिन वे नहीं माने। इस पर महिला सदर थाने पहुंची। मामले की शिकायत की।
मामले की जानकारी पर सदर थाना के दारोगा रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। फिर, तीनों मनचलों को मौके से पकड़ा। इसके बाद तीनों को थाने पर लाया। जहां तीनों से पूछताछ की गई। इसके बाद एक शातिर ने उसे मोबाइल लाकर दिया। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर, मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि वह मुशहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में वह भगवानपुर इलाके में रहती है। बताया कि तुर्की इलाके से उनकी भाभी आई थी। उसे वह कपड़ा देने के लिए गई थी।
वहीं, ऑटो के पास वह और भाभी बात कर रही थी। उन्होंने अपना मोबाइल ऑटो में रखा। आरोप लगाया कि वहीं पर तीनों मनचले नशा कर रहे थे। फिर, छेड़खानी शुरू कर दी। मोबाइल ले लिया। मांगने पर नही दिया। तब जाकर पुलिस से शिकायत की। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.