पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज-चित्रगुप्त नगर स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी 32 वर्षीय मो. जाहिद के रूप में हुई। मृतक के भाई मोहम्मद साहिद समेत काफी संख्या में लोग वहां जुट गए। सदर थाने के दारोगा मथुरा राम भी दलबल के साथ पहुंचे। परिजन से पूछताछ कर शव के आसपास छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। मृतक के भाई साहिद ने हत्या कर लाश फेंकने की आशंका जताई है। उसने पुलिस को बताया कि जाहिद शादीशुदा था। उसे एक आठ साल का बच्चा है।
वह राजगीर में मेहनत-मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आया था। रात को खाना खाकर सब लोग सोने चले गए। वह भी कमरे में चला गया। सुबह उठे, तो जाहिद घर में नहीं था। वे लोग खोजबीन कर रहे थे। तभी उसका शव मिलने की सूचना मिली। थानेदार सतेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह मालूम हाेगी। ज्ञात हाे कि सदर थाना क्षेत्र में दो दिनों के भीतर अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक किनारे दो युवकों का शव बरामद किया गया। दोनों के परिजनों ने पुलिस के समक्ष हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.