पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंBJP और VIP के बीच अंदर ही अंदर चल रहा द्वंद अब साफ होने लगा है। VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा UP में BJP के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान करना उन्हें भारी पड़ता दिख रहा है। पहले तो BJP के सांसद अजय निषाद ने लगातार उन्हें आड़े हाथों लिया। अब मुजफ्फरपुर से BJP के कार्यकर्ताओं ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। BJP जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि बोचहां में कमल खिलेगा। यहां की जनता भी यही चाह रही है। उन्होंने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं के साथ इस मसले पर बैठक भी की है। सब ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बोचहां से BJP का कोई उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेगा।
हमलोग VIP को समर्थन नहीं देंगे। उनके लिए क्षेत्र में प्रचार भी नहीं करेंगे। कहा कि बोचहां में एक मजबूत संगठन होने के बाद भी विगत कई चुनाव में पार्टी का चुनाव न लड़ने एवं अंतिम समय में गठबंधन के खाते बोचहां सीट चले जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने गठबंधन उम्मीदवार को हर संभव जीत दिलाने प्रयास किया। किन्तु पिछले कुछ समय से गठबंधन के नेता मंत्री मुकेश सहनी द्वारा पार्टी पर किये गए लगातार प्रहार से मर्माहत कार्यकर्ता अब चुप नही रहेंगे और किसी भी सूरत में VIP पार्टी को सहयोग नही करेंगे।
अन्य जगहों से अधिक वोट लाने का दावा
जिलाध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि अबतक जहां भी चुनाव हुए है नतीजे BJP के पक्ष में आएं हैं। उन सभी जगहों से अधिक वोट बोचहां सीट से BJP को मिलेगी। कहा कि निःसंदेह भाजपा का संगठन जिले के सभी विधानसभा में अन्य दलों से कहीं ज्यादा मजबूत एवं प्रभावशाली है। बावजूद इसके गठबंधन धर्म का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुर्बानी दी है।
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं किस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के उम्मीदवार को जीत दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसका जीता जागता उदाहरण है विगत चुनाव में VIP उम्मीदवार की जीत। किन्तु अब बोचहां के कार्यकर्ता ही नही बल्कि बोचहां की जनता भी चाहती है कि बोचहां में कमल खिले।
अब बात मान-सम्मान और स्वाभिमान की
इधर BJP सांसद अजय निषाद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के आरंभ से ही व्यक्तिगत भावनाओं को दरकिनार कर गठबंधन धर्म का राष्ट्रीय स्तर पर पालन किया है। किन्तु जब बात संगठन के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की हो तो चुप रहना अब ठीक नही है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज पहले से ही BJP के साथ है। फिर भी गठबंधन में VIP को शामिल किया गया जो कहीं न कहीं एक भूल है। और भाजपा कार्यकर्ता गठबंधन में ऐसे मौकापरस्त नेता या पार्टी को एक दिन भी सहने को तैयार नही हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री मुकेश सहनी का अपना कोई जनाधार नहीं है। बिहार में साथ में हैं और उत्तर प्रदेश में अलग चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही निषाद समाज के लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहें है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकापरस्त नेता का NDA में रहना गठबंधन के लिए हितकर नहीं। BJP के जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि पार्टी के केस निर्णय से पूरे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सभी बहुत खुश हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.