पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेतिया में बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने बेतिया मैनाटांड़ पथ को एक घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया। शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करते रहे।
घटना भारत नेपाल सीमा पर स्थित मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के मैनाटांड़ बाजार की है। यहां बाइक की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार की देर शाम एक अज्ञात बाइक ने महिला को ठोकर मार दिया, जिसमें महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला की पहचान सिंहपुर गांव के ढेबर राम की पत्नी मतीरानी देवी के रूप में की गई।
परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया है। जहां, रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला का शव लेकर परिजन घर चले गए। सोमवार के दिन शव को लेकर बेतिया मैनाटांड़ पथ पर चिमनी मोड़ के पास जाम कर दिया। करीब एक घंटा सड़क जाम रहा, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
इस दौरान जिस बाइक से महिला को ठोकर लगी थी, उस बाइक के मालिक और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से समझौता कर मामले को सुलझाया गया। हालांकि, इस घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई। आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया। शव को हटाया गया और सड़क जाम समाप्त हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.