पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोतिहारी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे स्थानीय लोगों के सहयोग से पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी मौत हो गई है।
मृतक युवक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी 37 वर्षीय भूलन राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मृतक भूलन अपनी साइकिल से ठेकेदार के पास पैसा के लिए जा रहा था। इसी बीच एनएच 28 चाप चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने उसे नजदीक के हॉस्पिटल ले गए।
घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, इस दौरान जैसे ही हॉस्पिटल पहुंचा उसकी मौत हो गई, मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।
घर का अकेला कमाने वाला था भूलन
मृतक भूलन घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। इसके 5 छोटे-छोटे बच्चे सभी का खर्चा मजदूरी कर चलाता था। जैसे ही भूलन के मौत की जानकारी उसके 10 वर्षीय बड़ी बेटी को लगी। उसका रो-रोकर उसका बुरा हाल है। पत्नी बेहोश है और छोटे बच्चे को कुछ समझ नहीं आ रहा है। आसपास के जो भी लोग आ रहे हैं यही कह रहे हैं हे भगवान यह तूने क्या किया।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिली है। मौके पर पहुंच मृतक की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.