पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्थानीय रामकृष्ण महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रो फूलों पासवान को उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ पासवान को यह सम्मान महान किसान नेता स्वामी सहजानंद की 72 वीं पुण्यतिथि पर पटना के आई एमए हाॅल में मिला। प्रधानाचार्य डॉ प्रो फूलों पासवान को यह प्रशस्ति प्रमाण पत्र शिक्षा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, सीपी ठाकुर, सांसद रामकृपाल यादव, आई एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.