पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्कूल पढ़ने गई 3 साल की बच्ची को कैमूर जिले के रामगढ़ में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से अगवा कर लिया गया। 3 साल की बच्ची के अपहरण की सूचना पर कैमूर एसपी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान शुरू किया।
नतीजा रहा की अपहरण के महज 24 घंटे के भीतर अगवा की गई बच्ची गोल्डी को सकुशल बरामद कर लिया गया। सूत्रों की माने तो पुलिस ने अगवा गोल्डी से उसके माता और पिता से बातचीत भी कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी की है जबकि एक फरार बताया जा रहा है। इस अपहरण कांड में प्रयुक्त टाटा इंडिका कार को भी लोकेट किया गया है।
दरअसल बीते गुरुवार की सुबह 9:00 बजे 3 वर्षीय छात्रा गोल्डी नजदीक के स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने गई थी गोल्डी का बैग (बस्ता) उसके क्लास रूम में था। क्लास टीचर जब स्कूल में गई तो गोल्डी नहीं थी। केवल उसका बैग था। शिक्षिका ने इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दिया। प्रधानाध्यापक ने इसकी जानकारी गोल्डी के माता-पिता को दिया। सभी लोग मौके पर पहुंचे तो अवाक हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज को देख अपना अनुसंधान शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि एक युवक गोल्डी का हाथ पकड़े सुबह 9:14 बजे ले जा रहा है। जबकि उस युवक की पहचान गोल्डी के परिवार वालों ने नहीं किया। ऐसे में स्पष्ट हो गया था कि गोल्डी का अपहरण किया गया है। इधर शुक्रवार की सुबह इस बात की जानकारी मिली की गोल्डी को झारखंड के हजारीबाग से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है कैमूर पुलिस अहले सुबह ही झारखंड के लिए रवाना हो गई। अपडेट ये है कि बहुत जल्द गोल्डी पुलिस के साथ घर पहुंचने वाली है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.